यह कैसा घर ?
जहॉ बिस्तर पर उगी है नागफनी
आंगन में घूमते हैं संपोले
सोफे पर बिखरी हैं चींटियॉ,
खूंटी पर टंगे हैं रिश्ते
,बालकनी में लटका है भरोसा,
बाथरूम की नाली में बह गयी हैं परंपरायें
हवा में फैला है जहरीला धुंवा
दीमकों ने चाट लिये हैं
सुरक्षा के तने,
संस्कारो को निगलता टेलीविजन,
और पूजाघर में
कुछ इस तरह बंसी बजाते श्री कृश्ण
जैसे रोम के जलने पर
बंसी बजाता रहा था
वहॅा का शासक नीरो
सचमुच कैसा है यह घर ?
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
अदभुत बिम्ब .... अच्छा लगा आपका काव्य संसार ।
जवाब देंहटाएंदेश का समाज का हाल बयां कर दिया ,बधाई ।
जवाब देंहटाएंअद्भुत रचना....
जवाब देंहटाएंसादर
स्थितियों को स्पष्ट करते सटीक विम्ब!
जवाब देंहटाएं